[ पुलिस सफलता / काकोरी पुलिस ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना काकोरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात का मात्र 24 घंटे के अंदर अनावरण कर दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अभियुक्त: सागर कुमार (24 वर्ष) पुत्र गोपी गौतम, निवासी सरोजनीनगर, लखनऊ।
बरामद जेवरात:- पीली धातु के मंगलसूत्र का लॉकेट, मांग टीका (मई चैन) और एक जंजीर।
- सफेद धातु की एक जोड़ी मोटी पायल और बच्चों के घुंघरू लगे कड़े।
- घटना में प्रयुक्त बिना कागजात की सफेद अपाचे बाइक (UP32LT 3634) सीज।
घटना का संक्षिप्त विवरण: ग्राम देवपुरी निवासी मोनू उर्फ पुष्पेंद्र ने 11 मई को घर में हुई चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 9 मई को दिनदहाड़े अपने साथी के साथ मिलकर इनवर्टर बैटरी और जेवरात चोरी किए थे।
पुलिस टीम की सक्रियता: इस सफल अनावरण में उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह, म.उ.नि. दिनेश कुमारी, कांस्टेबल गौरव भदौरिया, विवेक कुमार और वीर बहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश और विधिक कार्यवाही में जुटी है।
अपराधियों पर नकेल कसने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काकोरी पुलिस निरंतर गश्त और सतर्कता बरत रही है।
"सत्य की गूंज, निष्पक्ष आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"
