Breaking News

अयोध्या में बड़ा हादसा: जन्मदिन मनाने आए बस्ती के 5 दोस्त नदी में डूबे; 3 युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


 

[ ब्रेकिंग न्यूज़ / अयोध्या ]

ब्यूरो रिपोर्ट: आदित्य यादव, ✍️

अयोध्या धाम | 08 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - स्टेट डेस्क

योध्या में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बस्ती जिले से कार संख्या UP78CD9555 से जन्मदिन मनाने आए पांच दोस्तों में से तीन युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।


युवकों का विवरण:
लापता युवक: अमित गुप्ता (19 वर्ष), अभिषेक सोनी (19 वर्ष) एवं राज कसौधन (19 वर्ष)।
सुरक्षित युवक: लकी (19 वर्ष) एवं किशन सोनी (19 वर्ष)।

स्नान के दौरान आई तेज लहर: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुबह करीब 5 बजे अयोध्या पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक आई तेज लहर के कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गए। साथ मौजूद दो दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रशासनिक कार्रवाई:
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। "सच की आवाज वेब न्यूज" अपील करता है कि नदियों के किनारे और गहरे पानी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें।

"सावधानी ही जीवन सुरक्षा - सच की आवाज वेब न्यूज"

```

Post a Comment

0 Comments