Breaking News

शाहजहाँपुर में जूनियर हाई स्कूल भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 6 मई को


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जूनियर हाई स्कूल भर्ती-2021 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देशों के क्रम में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की अन्तिम चयन सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी मूल अभिलेखों के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों सहित दिनांक 06 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित हों।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत ही नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments