Breaking News

प्रधान संगठन ने वित्त मंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री और एमएलसी को मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की। ज्ञापन में पंचायत चुनाव समय पर कराने, छोटी ग्राम पंचायतों का बजट बढ़ाने, मनरेगा भुगतान की समय सीमा तय करने, झूठे आरोपों में कार्रवाई से पहले जांच सुनिश्चित करने, पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक संस्थानों का बिजली बिल माफ करने, परती जमीन व तालाबों के पट्टे का अधिकार देने, पंचायतों की आय बढ़ाने, सामग्री के सरकारी व बाजार रेट में अंतर खत्म करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को जल्द आवास उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल रहीं।

इस दौरान वित्त मंत्री ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं एमएलसी ने भी प्रधानों को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, महासचिव बृजपाल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित जनपद के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments