शाहजहाँपुर, 01 मई 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का जनपद शाहजहाँपुर का तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं निजी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
01 मई 2026 (शुक्रवार)
मंत्री जी दोपहर 1:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर शाम 4:00 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। आगमन के उपरांत वे अटल बिहारी प्रेक्षागृह (अंटा चौराहा के निकट) में आयोजित मजदूर दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ की विचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात उनका स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम निर्धारित है।
02 मई 2026 (शनिवार)
मंत्री जी सुबह 11:00 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा दिनभर विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे जनपद के सभी 15 ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर संवाद स्थापित करेंगे। इसके अतिरिक्त कैंट स्थित शाह क्लब ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। शाम 7:30 बजे पुनः स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
03 मई 2026 (रविवार)
मंत्री जी सुबह 10:00 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे जलालाबाद रोड स्थित ग्राम लालपुर एवं अकर्रारसूलपुर में सिटी इन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त वे एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
रात्रि 11:00 बजे शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे, जो सीतापुर मार्ग से निर्धारित है।
मंत्री जी के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments