Breaking News

श्रमिकों का स्वास्थ्य और सम्मान रेडक्रॉस की प्राथमिकता


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी  की जिला शाखा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी दीक्षित (जिला अध्यक्ष सीटू एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन) ने की।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने श्रमिकों को समाज के ‘अदृश्य नायक’ बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ श्रमिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। रेडक्रॉस का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े मजदूर तक प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के प्रति जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सकता है। साथ ही बताया कि रेडक्रॉस केवल आपदा के समय ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी श्रमिकों के सामाजिक सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य करता रहेगा।

डॉ. जौहरी ने जानकारी दी कि भविष्य में श्रमिकों के लिए विशेष ‘ब्लड ग्रुप कार्ड’ और ‘फर्स्ट-एड ट्रेनिंग’ कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे आपात स्थिति में स्वयं और दूसरों की सहायता कर सकें।

रेडक्रॉस सोसाइटी ने जनपद के सभी नियोक्ताओं एवं उद्यमियों से अपील की कि वे अपने संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य बीमा और नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे मुरारी दीक्षित ने कहा कि मजदूर समाज की आधारशिला हैं और उनके कल्याण के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने रेडक्रॉस के कार्यों को मानवता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में चुन्नू लाल तिवारी, सुधांशु, पंकज, विश्वास मिश्रा, तोहिद, आलम, अंकित शुक्ला, नीरज, राहुल, अभिषेक, आरिफ, बाल कृष्ण पाण्डेय, ब्रजेश गुप्ता, रवि कुमार, अनुज जौहरी, अग्रज जौहरी, अवनीश सक्सेना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं रेडक्रॉस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments