शाहजहाँपुर। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद में आयोजित होने वाले तहसील दिवस को अब “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के रूप में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के संशोधित शासनादेश के क्रम में लिया गया है, जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत रोस्टर जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
जारी रोस्टर के अनुसार विभिन्न तिथियों पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा अलग-अलग तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी।
जनवरी से जून 2026 तक के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को कार्यक्रम आयोजित होंगे। विशेष परिस्थिति में तिथि परिवर्तन भी किया गया है—
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे—
का प्रचार-प्रसार एवं कैम्प के माध्यम से लाभ वितरण भी किया जाएगा।
पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी द्वारा चयनित किसी एक गांव का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments