[ सनसनीखेज खुलासा / हत्याकाण्ड ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बचने के लिए पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। चिनहट पुलिस की सतर्कता और गहन पूछताछ ने शातिर पति के झूठ का पर्दाफाश कर दिया और इंदिरा डैम के पास से मृतका का शव बरामद कर लिया गया।
दिनांक 14.05.2026 को अभियुक्त अल्ताफ ने चिनहट थाने में अपनी 24 वर्षीय पत्नी याशमीन के गायब होने की सूचना दी थी। मामले की जांच उ0नि0 तेज शुक्ला द्वारा शुरू की गई। जब पुलिस ने शक के आधार पर अल्ताफ से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने याशमीन की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को इंदिरा डैम के किनारे फेंक दिया था।
निशानदेही पर बरामद हुआ शव: अभियुक्त की निशानदेही पर बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा डैम के किनारे से मृतका याशमीन का शव बरामद किया गया। मृतका के पिता मो0 सईद की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने पति अल्ताफ, उसकी माँ, बहन सना, भाई रहमान, भौजाई रूबीना और अरशद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अल्ताफ एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पहले से ही चिनहट और गाजीपुर थानों में लूट और चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस साजिश में शामिल अन्य परिजनों की तलाश में जुटी है।
"न्याय की जीत, सच का साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments