[ सड़क हादसा / लखनऊ ]
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आउटर रिंग रोड पर आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहिद्दीन पुर के पास सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतिका की पहचान: मृतिका की पहचान मोहिद्दीन पुर निवासी मुन्नी देवी (75 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय महादेव के रूप में हुई है। वह शाम करीब 7 बजे आउटर रिंग रोड पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
परिजनों ने पीएम से किया इनकार: हादसे के बाद मृतिका के परिजन शव को अपने घर ले आए हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।
अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकती है। बुजुर्ग महिला की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। "सच की आवाज वेब न्यूज" सभी पाठकों से अपील करता है कि हाईवे या रिंग रोड पार करते समय अत्यंत सावधानी बरतें।
"निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान - सच की आवाज वेब न्यूज"
