बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को भव्य समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित इस वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। दो दिनों तक चले कुल पांच महत्वपूर्ण सत्रों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया प्रबंधन और मीडिया कोऑर्डिनेशन जैसे गंभीर विषयों पर प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
"आज विश्व में चारों तरफ युद्ध का माहौल है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। देश की बढ़ती ताकत को देखकर कुछ वैश्विक शक्तियां भारत को उलझाना चाहती हैं ताकि विकास बाधित हो। वर्ष 2014 के बाद देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हुई हैं। पुलवामा हमले का समय रहते मुंहतोड़ जवाब देकर सेना ने आतंकवादियों के कैंप नेस्तनाबूद किए। कार्यकर्ता निरंतर सीखने की प्रवृत्ति रखकर ही संगठन में शीर्ष तक पहुंच सकता है।"
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments