लखनऊ कमिश्नरेट के ग्रामीण इलाकों और संपर्क मार्गों पर लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसों और उनमें जाने वाली मासूम जानों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में थाना माल पुलिस एवं इंटरसेप्टर टीम ने बेलगाम रफ्तार भरने वाले वाहनों पर लगाम कसने के लिए एक बेहद आधुनिक और हाईटेक व्यवस्था की शुरुआत की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर 'SPEED RADAR GUN MACHINE' के जरिए सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
📌 जानिए कैसे काम करेगी यह हाईटेक व्यवस्था:
- 🔹 बिना रोके कटेगा चालान: सबसे बड़ी और विशेष तकनीकी विशेषता यह है कि अब पुलिस को तेज रफ्तार गाड़ियों को आगे आकर रोकने की जोखिमभरी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- 🔹 दूर से ही सटीक रीडिंग: यह स्पीड रडार गन मशीन काफी दूरी से ही वाहन की अत्यधिक गति को भांप लेती है और जैसे ही कोई गाड़ी निर्धारित लिमिट को पार करेगी, उसका ऑनलाइन स्पीड चालान स्वतः कट जाएगा।
- 🔹 हादसों पर लगेगी लगाम: क्षेत्र में आए दिन हो रहे भीषण एक्सीडेंट्स को नियंत्रित करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने में यह प्रणाली बेहद कारगर साबित होगी।
"पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा इंटरसेप्टर टीम को यह अत्याधुनिक 'स्पीड रडार गन मशीन' उपलब्ध कराई गई है। हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क पर हर नागरिक के जीवन को सुरक्षित बनाना है। इस मशीन की रहने में आते ही ओवरस्पीड वाहनों की ट्रैकिंग आसान हो गई है और अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे सख्त डिजिटल कार्रवाई की जा रही है।"
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"

0 Comments