[ राजनैतिक हलचल / महिला सशक्तिकरण ]
प्रबंध संपादक: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में आज 'नारी वंदन अधिनियम' के समर्थन में महिलाओं और युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोकसभा में इस अधिनियम का विरोध करने पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जनता ने सड़क पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का हुजूम 1090 चौराहे से शुरू होकर इंदिरानगर स्थित सपा सांसद आर.के. चौधरी के आवास तक पहुँचा। यहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं ने घेराव कर विपक्षी दलों द्वारा महिला अधिकारों के मार्ग में बाधा डालने की कड़ी निंदा की।
महिला सशक्तिकरण का विरोध बर्दाश्त नहीं: प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि नारी वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसका विरोध करना सीधे तौर पर आधी आबादी के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ है।
इस प्रदर्शन में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री धीरू पाण्डेय, अंकित गुप्ता, मुकेश शर्मा, प्रतिभा सिंह, मंडल अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, मोहित तिवारी और महिला मोर्चा की पूजा सिंह व प्रियंका सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नारी शक्ति के इस हुंकार ने विपक्षी दलों के विरोध को सिरे से खारिज करते हुए महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूती प्रदान की है।
"महिला सशक्तिकरण और न्याय की गूंज - सच की आवाज वेब न्यूज"
