[ राजनीति / विशेष बयान / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️
लखनऊ। सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति का अंत अब स्पष्ट है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घबराहट जनता के सामने उजागर हो गई है। जनता अब जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण को स्वीकार नहीं करेगी।
प्रमुख कथन:
• हिंदुओं की आस्था की कीमत पर वोट बैंक की राजनीति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।
• जनता विकास, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है।
पश्चिम बंगाल के उदाहरण पर बोले डॉ. सिंह: डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण मॉडल विफल हो गया है। दुर्गा पूजा पंडालों पर रोक, सड़कों पर नमाज़, रोहिंग्या व घुसपैठियों को संरक्षण देने की नीति को जनता ने सिरे से नकार दिया है। हिंदुओं की आस्था को कुचलने वाली सोच का जनता ने करारा जवाब दिया है।
विधायक ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है। चुनाव जनता जिताती है और हराती है, न कि अधिकारी। जनता का संदेश स्पष्ट है - राष्ट्रवाद और सनातन का सम्मान ही देश की असली ताकत है।
"राष्ट्रवाद और विकास का संकल्प - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments