शाहजहाँपुर के थाना कटरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को पीछे से गोली मारकर जान से मारने का प्रयास करने वाले नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के कड़े निर्देशों के अनुक्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस टीम ने लाल पंप शेरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी को दबोचा और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया।
दिनांक 13.05.2026 को वादी श्री वेदराम निवासी ग्राम सुल्तानपुर द्वारा अपने भाई रमेश को जान से मारने की नीयत से गोली मारने के संबंध में अभियुक्त सूबेदार व उसके साले फूलबाबू के विरुद्ध मु0अ0सं0 137/2026 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। पुलिस टीम द्वारा की जा रही दबिश के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त सूबेदार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर शेरपुर-सुल्तानपुर-धनेला तिराहे के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर और नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किया, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की वृद्धि की गई।
"पूछताछ के दौरान अभियुक्त सूबेदार ने बताया कि उसकी पत्नी रामबेटी का विवाह पूर्व में घायल रमेश के साथ तय हुआ था, जो किन्हीं कारणों से टूट गया था। विवाह न होने के बाद भी रमेश उसकी पत्नी को परेशान करता था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त और उसके साले फूलबाबू ने बाजार जाते समय रास्ते में रमेश को देखकर पीछे से तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गए थे।"
| गिरफ्तार अभियुक्त: | सूबेदार पुत्र सुखलाल (उम्र करीब 39 वर्ष) |
| निवासी: | ग्राम धनकपुर, थाना तिलहर, शाहजहाँपुर |
| गिरफ्तारी स्थल/समय: | लाल पम्प के सामने, शेरपुर मोड़ (कटरा) | समय 10:55 AM |
| बरामदगी: | 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस |
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments