[ पुलिस की सराहनीय पहल / परिवार परामर्श केंद्र ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस लाइन में सोमवार को एक बार फिर खुशियाँ लौट आईं। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 3 दम्पत्तियों के बीच चल रहे विवादों को आपसी सुलह-समझौते के जरिए हल कर उन्हें सकुशल विदा किया गया।
- थाना रोजा: गहने गिरवी रखने और जूस की मशीन खरीदने को लेकर 14 साल पुराना रिश्ता खतरे में था, जो परामर्श के बाद पटरी पर लौटा।
- थाना कटरा: बच्चों के विवाद और आपसी शक के चलते 4 साल का विवाह टूटने वाला था, पुलिस ने समझाकर साथ भेजा।
- थाना सिंधौली: मायके में शादी में जाने से मना करने पर उपजे विवाद को भी आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।
परामर्श केंद्र की टीम: सुलह कराने में प्रभारी परामर्श केंद्र म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, मोनिका कुमारी, मोनिका रानी और आरक्षी साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर भविष्य में शांति से रहने का संकल्प दिलाया।
परामर्श केंद्र की इस पहल से न केवल कानूनी मुकदमेबाजी कम हो रही है, बल्कि बच्चों और परिवारों का भविष्य भी सुरक्षित हो रहा है। विदा होते समय दम्पत्तियों के चेहरों पर मुस्कान और पुलिस के प्रति आभार के भाव स्पष्ट दिखाई दिए।
टूटते परिवारों को जोड़ना पुलिस का मानवीय चेहरा है। छोटे-मोटे आपसी मतभेदों को संवाद के जरिए हल किया जा सकता है।
"सत्य के साथ, रिश्तों का विश्वास - सच की आवाज वेब न्यूज"


