Breaking News

कटरा: नशे के सौदागरों पर 'नकेल', कुख्यात गैंग लीडर रियाज उर्फ बाबू का गैंग D-70 पंजीकृत; शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही


[ पुलिस कार्यवाही / माफिया पर प्रहार ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 15 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज

शाहजहाँपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कड़े रुख के चलते थाना कटरा पुलिस ने कुख्यात गैंग लीडर रियाज उर्फ बाबू के संगठित गिरोह का पंजीकरण कर शिकंजा कस दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से जनपद के नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

गैंग D-70/2026 का पंजीकरण:

प्रभारी निरीक्षक कटरा की रिपोर्ट के आधार पर रियाज उर्फ बाबू के विरुद्ध गैंग पंजीकरण संख्या D-70/2026 दर्ज किया गया है। यह गिरोह वर्ष 2022 से संगठित तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। गैंग लीडर रियाज मूल रूप से बरेली का निवासी है, जो वर्तमान में कटरा को अपना केंद्र बनाकर अवैध धंधा संचालित कर रहा था।

सक्रिय सदस्य और आपराधिक इतिहास: इस गैंग में सुनीत और ऋषभ गुप्ता सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। गिरोह के विरुद्ध पहले से ही थाना कटरा और तिलहर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके संपर्कों, आवागमन और अन्य जनपदों में फैले नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीमें गैंग की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य इन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना और इनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

गैंग प्रोफाइल:
गैंग लीडर: रियाज उर्फ बाबू (निवासी: बरेली/कटरा)
सदस्य: सुनीत और ऋषभ गुप्ता (निवासी: कटरा)
प्रमुख धाराएं: 8/21/29/22 NDPS ACT
क्षेत्र: शाहजहाँपुर एवं आसपास के जनपद
नशा मुक्त शाहजहाँपुर - अपराधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस'।

"अपराध की हर खबर, पूरी निडरता के साथ - सच की आवाज वेब न्यूज"

 

Post a Comment

0 Comments