[ ट्रैफिक पुलिस एक्शन / ब्रेकिंग न्यूज़ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
राजधानी लखनऊ की सड़कों पर तेज आवाज वाले और नियम विरुद्ध मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले बाइकर्स अब ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर हैं। शुक्रवार को हजरतगंज और कैसरबाग क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की।
एसीपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कैसरबाग और लालबाग क्षेत्र में मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान उन बाइकों को विशेष रूप से रोका गया जिनके साइलेंसर से मानक से अधिक शोर हो रहा था। जांच में दोषी पाए जाने पर 13 बाइकों का चालान काटा गया और 3 बाइकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
हुड़दंगियों को सख्त हिदायत: पुलिस टीम ने वाहन चालकों को मौके पर ही समझाते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। एसीपी ट्रैफिक ने दो टूक शब्दों में कहा कि मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग न केवल अवैध है, बल्कि यह बुजुर्गों, मरीजों और आम जनता के लिए ध्वनि प्रदूषण का बड़ा कारण बनता है।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है कि यह अभियान केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में लखनऊ के अन्य व्यस्त इलाकों में भी इसी तरह की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्यवाही से पटाखा छोड़ने वाले और तेज आवाज निकालने वाले स्टंटबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
"सड़क सुरक्षा, सबकी सुरक्षा - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments