[ प्रशासनिक समीक्षा / कलेक्ट्रेट ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आईजीआरएस और कर-करेत्तर राजस्व वसूली की मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जनशिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंडी सचिव पुवायां सर्वेश शुक्ला को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए।
रैंकिंग पर फोकस: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए सभी विभाग अपनी योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दें। किसी भी स्तर पर डिफाल्टर श्रेणी में संदर्भ नहीं जाना चाहिए।
बैठक में चकबंदी, विशेष भू-अध्याप्ति और तहसील स्तर के बड़े बकाएदारों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और जनसामान्य की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाए।
"सटीक समाचार, सही विचार - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments