Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 37 एनबीडब्ल्यू और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चली विशेष कार्रवाई

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 37 एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया।

पुलिस द्वारा 20/21 जून 2026 की रात्रि विशेष चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से 37 वांछित एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

थानावार गिरफ्तारी का विवरण

नगर सर्किल

  • कोतवाली थाना – 2 अभियुक्त
  • सदर बाजार थाना – 3 अभियुक्त
  • रामचन्द्र मिशन थाना – 1 अभियुक्त

सदर सर्किल

  • कांट थाना – 2 अभियुक्त
  • निगोही थाना – 2 अभियुक्त
  • रोजा थाना – 4 अभियुक्त
  • मदनापुर थाना – 5 अभियुक्त
  • सेहरामऊ दक्षिणी थाना – 3 अभियुक्त

तिलहर सर्किल

  • जैतीपुर थाना – 1 अभियुक्त
  • खुदागंज थाना – 2 अभियुक्त

जलालाबाद सर्किल

  • जलालाबाद थाना – 4 अभियुक्त
  • कलान थाना – 2 अभियुक्त
  • परौर थाना – 3 अभियुक्त

पुवायां सर्किल

  • पुवायां थाना – 1 अभियुक्त
  • सिंधौली थाना – 2 अभियुक्त
  • बण्डा थाना – 2 अभियुक्त
  • खुटार थाना – 1 अभियुक्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों, वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जनपद पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शाहजहाँपुर पुलिस की इस कार्रवाई से फरार एवं वांछित अभियुक्तों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments