Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कचहरी परिसर में हुआ योग शिविर का आयोजन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

न्यायाधीश, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार कचहरी परिसर शाहजहाँपुर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन होम्योपैथिक विभाग के योग प्रशिक्षक श्री पुष्पक श्रीवास्तव एवं महिला योग प्रशिक्षक सुश्री मिनी शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश महोदय, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा होम्योपैथिक विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है तथा मानसिक तनाव और चिंता में कमी आती है। योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

शिविर के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका को मजबूत करना रहा।

Post a Comment

0 Comments