ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना वजीरगंज क्षेत्र की हाता चौकी पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लापता 13 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाही पुत्र मुफिल हक, निवासी रामनगर ऐशबाग, कैसरबाग बस अड्डे से लापता हो गया था। सूचना मिलने पर हाता चौकी प्रभारी रंजीत पाठक एवं उनकी टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
किशोर के सुरक्षित मिलने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
परिजनों ने हाता चौकी पुलिस एवं वजीरगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments