फर्जी नियुक्ति और एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। थाना पुवायाँ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक चर्चित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी पर नौकरी दिलाने और फर्जी प्रवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थाना पुवायाँ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को पुवायाँ निवासी कमलदीप शुक्ला ने थाना पुवायाँ में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उन्हें वी.के. सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में मैनेजर पद पर नियुक्ति दिलाने तथा विद्यार्थियों के फर्जी प्रवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मामले में नामजद अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य वांछित आरोपी रामहरि यादव फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 जून 2026 को निगोही रोड स्थित एसडीएम मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

रामहरि यादव पुत्र रामकवल यादव
उम्र लगभग 53 वर्ष
निवासी – एम-1/1423, पराग रोड, विश्वनाथ एकेडमी, सेक्टर एम-1, एलडीए कॉलोनी, थाना आशियाना, लखनऊ
मूल निवासी – ग्राम जद्दू पट्टी, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर

पंजीकृत मुकदमे

  • मु0अ0सं0 862/2024, धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी
  • मु0अ0सं0 12/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2), 61(2) बीएनएस

गिरफ्तारी का स्थान व समय

निगोही रोड स्थित एसडीएम मोड़ के पास
दिनांक – 18 जून 2026
समय – प्रातः 9:40 बजे

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक संजीव कुमार
  • कांस्टेबल पूरनपाल

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Previous Post Next Post