जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में थाना सरोजनी नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
सरोजनी नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments