स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त वारिस उर्फ भूरा पुत्र इश्तयाक, निवासी मोहल्ला एमनजई जलालनगर, थाना सदर बाजार के विरुद्ध अशोभनीय एवं अश्लील टिप्पणी करने, हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 17 जून 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को चांदनी वाली पुलिया (निर्माणाधीन पुल) के पास से सुबह करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
वारिस उर्फ भूरा पुत्र इश्तयाक, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला एमनजई जलालनगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments