Breaking News

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजदीप चौधरी, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र गौड़, कांस्टेबल अभय कुमार एवं महिला कांस्टेबल मंशा पाण्डेय शामिल रहीं।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments