स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका परम आदरणीय माता श्री जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) जी की 61वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर अब्दुल्लागंज स्थित सत्य विद्या धाम केंद्र में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने ब्रह्माकुमारी संस्था को मानवता, आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रशस्ति-पत्र क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी चरिता बहन एवं केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विनीता बहन ने ग्रहण किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस की ओर से उन्हें मेडल, शॉल, स्मृति-चिह्न के साथ संस्था के उपयोग हेतु तिरपाल एवं जल संरक्षण के लिए बाल्टी भी भेंट की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि रमा सिंघल रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि माता श्री जगदम्बा सरस्वती का जीवन सेवा, त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि राजयोग व्यक्ति के जीवन में शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
डॉ. जौहरी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान चार लोगों को जीवनदान देने में सहायक हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया और कहा कि "रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।"
कार्यक्रम में अंकित गुप्ता, बृजेश गुप्ता, महेश शर्मा, हरिश बाबू, पशुपति आर्य, आर्यन वर्मा, संगीता, प्रेमलता, चन्द्रावती, शालिनी गुप्ता, सीमा गुप्ता, कमला, रामवती, बिमला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments