अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी पार्क तिलहर में हुआ भव्य योग कार्यक्रम

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

नगर पालिका परिषद तिलहर के तत्वावधान में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास

शाहजहाँपुर/तिलहर, 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद तिलहर द्वारा गांधी पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद तिलहर के अधिशासी अधिकारी श्री सुनील कुमार ने की। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, योग सहायक नमित कुमार, नगर पालिका के सम्मानित सभासदगण, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर श्री सौरभ गुप्ता, पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी, तहसील स्टाफ तथा नगर के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए नगरवासियों को योग के प्रति प्रेरित किया।

Previous Post Next Post