स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 17 जून 2026। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरमपुर के ग्राम मरेना स्थित अमृत सरोवर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।
योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल एवं मिनी शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, घुटना संचालन, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम एवं भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही प्रकृति से जुड़े रहने और नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार गंगवार, सुधीर गंगवार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, गौरव गंगवार, धर्मपाल, सुमित गंगवार, मेवाराम सहित अनेक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में योग सहायक नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा। योग शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments