Breaking News

बिना वेरिफिकेशन और QR कोड वाले ई-रिक्शा व ऑटो पर पुलिस का बड़ा अभियान

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

वजीरगंज पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

लखनऊ। राजधानी में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा बिना सत्यापन एवं बिना यूनिक QR कोड वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वजीरगंज कोतवाल राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे वाहनों की जांच की गई जिन पर निर्धारित यूनिक QR कोड नहीं लगा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही QR कोड जारी किया जाता है, जिससे चालक की पहचान और उसका पूरा विवरण आसानी से सत्यापित किया जा सके।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस

अभियान के तहत संदिग्ध चालकों की पहचान एवं निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बिना QR कोड वाले वाहन हो रहे सीज

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों पर वैध QR कोड नहीं पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को तत्काल सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना सत्यापन और बिना QR कोड के सड़कों पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments