Breaking News

महमूदनगर रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

 

ब्यूरो रिपोर्ट रितिक रावत लखनऊ ✍️

उन्नाव का रहने वाला था मृतक, रिश्तेदारी में आया था मलिहाबाद

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के महमूदनगर रेलवे फाटक के पास रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हबीब पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम गढ़ी बाहरौली, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे किलोमीटर संख्या 1094/05 एवं 1094/07 के मध्य एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक हबीब अपने रिश्तेदारों से मिलने ग्राम नई बस्ती धनेवा आया हुआ था। सूचना मिलने पर परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मलिहाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र भाटी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य

पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या तनाव की कोई सूचना नहीं है।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments