स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ
शाहजहाँपुर। कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ देने के लिए 16 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि किसान विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in के माध्यम से कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग तथा फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं बुकिंग कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बुकिंग शासनादेश दिनांक 04 जून 2026 में निर्धारित पात्रता एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाएगी। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।
कृषि विभाग ने जनपद के सभी किसान भाइयों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन बुकिंग कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
