स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसानों को बड़ा तोहफा, ड्रोन से लेकर फार्म मशीनरी बैंक तक मिलेगा अनुदान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। किसान 16 जुलाई 2026 दोपहर 12:00 बजे से 10 अगस्त 2026 रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन एवं अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। वहीं फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा एग्रीगेटर के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन और मक्का सेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलेट पार्लर, तथा कीट एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत स्प्रेयर और बखारी सहित अन्य कृषि यंत्रों पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। दलहन मिशन के तहत दाल मिल एवं फसल विविधीकरण कार्यक्रम के कृषि यंत्र भी योजना में शामिल हैं।
किसान www.agriculture.up.gov.in पर "किसान कॉर्नर" में जाकर "यंत्र बुकिंग प्रारम्भ" विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एग्रीगेटर एवं शुगरकेन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड के आवेदन राज्य स्तर पर ऑनलाइन किए जाएंगे।
कृषि यंत्रों के चयन, अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से समय रहते आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments