स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
डीएम ने किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा रोजगार
शाहजहाँपुर। जनपद में आमजन को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्थापित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया।
उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने कैंटीन में उपलब्ध कराई जा रही खाद्य एवं पेय सामग्री का निरीक्षण किया। कैंटीन में चाय, कॉफी, नाश्ता, कढ़ी-चावल, छोले-भटूरे, मिनरल वाटर सहित अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कैंटीन में हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि विकास भवन एवं कलेक्ट्रेट आने वाले आमजन, अधिवक्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस मॉडल को जनपद के सभी विकास खंडों तक विस्तारित किया जाएगा और प्रत्येक ब्लॉक में प्रेरणा कैंटीन स्थापित की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण खान-पान की सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक (पीडीडीआरडीए) अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments