ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक घड़ी और नकद सिक्के बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को प्रशांत मणि त्रिपाठी निवासी मोहम्मदपुर खत्री, कल्याणपुर ने अपने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना गुडम्बा पर मु0अ0सं0 255/2026 के तहत धारा 305(a)/331(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान 30 जून 2026 को पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
-
मन्यक वर्मा (19 वर्ष)
निवासी ग्राम भंडार बड्डूपुर, थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी (हाल निवासी मैकाले तिराहा, गुडम्बा, लखनऊ) -
अभिषेक यादव (20 वर्ष)
निवासी कंचना विहारी मार्ग, कल्याणपुर, थाना गुडम्बा, लखनऊ
बरामद सामान
- 4 सोने की अंगूठियां
- 1 मंगलसूत्र
- 2 सोने की चेन
- 1 सोने का हार
- 2 जोड़ी सोने की बालियां
- नथ, नाक की कील, टॉप्स, लॉकेट सहित अन्य सोने के आभूषण
- करधनी, हाफ पेटी, 8 जोड़ी पायल, कमर की चेन, बच्चों के कड़े, बिछिया सहित चांदी के आभूषण
- 1 हाथ घड़ी
- ₹138 के सिक्के
बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- SHO अंजनी कुमार मिश्र
- उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक सौरव नेहवाल
- हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार
- कांस्टेबल प्रदीप सोनकर
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
