स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट सहित 8 अभियोगों में वांछित एक शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरुवार को थाना तिलहर पुलिस रटापुल गुलेरिया मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा।
पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू पुत्र सरताज मोहम्मद, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम पढ़ेरा, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली, हाल पता मोहल्ला आतिशबाजान, कस्बा एवं थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामदगी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments