Breaking News

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 1,365 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️ 

बलरामपुर। जनपद के सभी 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 1,365 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेलों में मरीजों की जांच कर निःशुल्क उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लाभार्थियों में 588 पुरुष, 598 महिलाएं और 179 बच्चे शामिल रहे। मेलों में आए मरीजों का पंजीकरण कर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही रक्तचाप, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोग, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श तथा बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।

मेलों में स्थापित दवा वितरण काउंटरों के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघनी एवं महदेइया का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments