ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 जुलाई 2026 को विधानसभा बलरामपुर में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और उनके नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 22 जुलाई का सम्मेलन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगा।
बैठक में जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, विंदु विश्वकर्मा, आद्या सिंह 'पिंकी', राजाराम गौतम, ललिता तिवारी, जिला मंत्री अक्षय शुक्ला, युवा मोर्चा जिला महामंत्री, मंजू तिवारी, सुनीता मिश्रा, सरोज तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ तुलसियान, राकेश ओझा, चंचरीक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments