Breaking News

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ उनके व्यवसाय से संबंधित आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नाई, बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

पात्रता की प्रमुख शर्तें

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो।
  • आवेदक पारंपरिक कारीगरी या दस्तकारी व्यवसाय से जुड़ा हो।
  • किसी शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है।
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य ही आवेदन कर सकेगा।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए केवल जाति आधार नहीं होगी, बल्कि पारंपरिक कार्य से जुड़े होने का प्रमाण आवश्यक होगा। हस्तशिल्पी पहचान पत्र धारकों को अलग से प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन www.msme.up.gov.in तथा www.diupmsme.upsdc.gov.in पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहाँपुर से संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9548515974 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments