ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
गाजियाबाद, 22 जुलाई। उपनिदेशक (पंचायत), मेरठ मंडल के मार्गदर्शन में मंगलवार को विकास भवन, गाजियाबाद के सभागार में पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) विषय पर जनपद स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्यों, खंड विकास अधिकारियों तथा सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) ने सहभागिता की।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पंचायत विकास योजना (पीडीपी) एवं उससे संबंधित विभागीय पोर्टलों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में वरिष्ठ फैकल्टी एवं सह प्रबंधक, डीपीआरसी मेरठ ने पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए 15 अगस्त तक गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम सभाओं की नियमित बैठक, कार्यवाही रजिस्टर का संधारण, पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समयबद्ध ढंग से जीपीडीपी तैयार करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यशाला में उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ (पंचायत), वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी मेरठ तथा डीपीएम गाजियाबाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments