बलरामपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया गया जोर

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला एवं बलरामपुर में बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों का आयोजन किया गया। सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलनों में तुलसीपुर विधानसभा में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, गैसड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष (गोंडा) सूर्य नारायण तिवारी, उतरौला में चंद्रभान सिंह 'संचित' तथा बलरामपुर विधानसभा में सहकारी बैंक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बलरामपुर विधानसभा के सम्मेलन में सदर विधायक पल्टूराम ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए बलिदान देने वाले बूथ अध्यक्षों का भी उल्लेख किया।

मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रहित एवं संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', बिंदु विश्वकर्मा, बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह 'बैस', शैलेन्द्र सिंह, अरविंद तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, संदीप उपाध्याय, आलोक पांडेय, आकाश पांडेय, अक्षय शुक्ला, सौरभ तुलस्यान सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post