स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जुलाई। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर कुल 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि शिकायतों के समाधान के बाद दोनों पक्षों से फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट हो सके। इस व्यवस्था से लोगों को बार-बार थाने अथवा पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान मौके पर ही प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि जनशिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments