18 जुलाई को मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर होगी महत्वपूर्ण बैठक, सांसद-विधायकों को किया गया आमंत्रित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) की प्रक्रिया के तहत 18 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 4 जुलाई 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के उपरांत संशोधन प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

बैठक में जनपद के सभी सांसद एवं विधायकगण आमंत्रित किए गए हैं, ताकि मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किए जा सकें।

बैठक का विवरण

  • दिनांक: 18 जुलाई 2026 (शनिवार)
  • समय: दोपहर 12:00 बजे
  • स्थान: बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट, शाहजहाँपुर

यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post