ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) दौराला पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाने के उद्देश्य से मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) राजेश कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कैंप में 42 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, ईएनटी सर्जन डॉ. आलोक नायक, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजय कुमार शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रत्नेश कुमार वर्मा शामिल रहे।
चिकित्सीय परीक्षण के बाद 23 बच्चों को यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाया गया और उनके कार्ड जारी किए गए। वहीं 5 बच्चों को आगे की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि 14 बच्चे निर्धारित मानकों के अनुसार अपात्र पाए गए।
कैंप के दौरान अभिभावकों को मानसिक मंदता (Intellectual Disability) के संबंध में जानकारी दी गई तथा 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन 14416 के बारे में जागरूक करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील की गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष शिक्षक मनोज कुमार, दीपक कुमार, राजीव नेहरा, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, रुचि कर्णवाल, रानी देवी, अंजू सैनी सहित बीआरसी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments