स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस एवं जनपदीय सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता किशोरियों को करीब 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री और उसकी भांजी पीलीभीत स्थित अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। शिकायत के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 367/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर तत्काल विशेष टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस एवं जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों किशोरियों को घटना के लगभग 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों को नियमानुसार थाना सदर बाजार लाया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments