स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना कलान पुलिस के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या यूपी-112 को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इसके अलावा पुलिस टीमों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान जनपदवासियों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments