ब्यूरो रिपोर्ट: मो. हलीम, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस टीम एवं थाना गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ₹9,200 नकद तथा वारदात में प्रयुक्त काले रंग की स्कूटी (UP32BD8161) बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को थाना गोमतीनगर क्षेत्र में एक 59 वर्षीय महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। शिकायत के अनुसार, बाइक/स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला को पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना गोमतीनगर में मु0अ0सं0 306/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर 18 जुलाई 2026 को सहारा ओवरब्रिज, गोमतीनगर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार उर्फ राजन शुक्ला (19 वर्ष) निवासी जनपद बाराबंकी (हाल पता विपुल खंड-1, गोमतीनगर) तथा अमित कुमार अवस्थी (26 वर्ष) निवासी जनपद शाहजहाँपुर (हाल पता पंतनगर, खुर्रमनगर, लखनऊ) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ₹9,200 नकद एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों एवं थानों से भी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments