Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का जनशिकायत निस्तारण अभियान जारी, एक दिन में 19 शिकायतों का मौके पर समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने 05 जुलाई 2026 को 19 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक निस्तारण किया।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है, जबकि इसके नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हैं। अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम दो शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।

05 जुलाई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 19 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उन्हें संतुष्ट भी किया गया।

शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि इस व्यवस्था से अब शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता, स्थलीय निरीक्षण एवं निष्पक्ष कार्रवाई के माध्यम से शिकायतों का समाधान कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कहा कि जनपद में जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय मिल सके।

Post a Comment

0 Comments