Breaking News

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: परिवहन विभाग को मिला 3800 पौधे लगाने का लक्ष्य

 

✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

डंपिंग यार्ड में जिला पंचायत अध्यक्ष व परिवहन अधिकारियों ने किया पौधरोपण

शाहजहाँपुर। ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत डंपिंग यार्ड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) तथा यात्री/मालकर अधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के तहत परिवहन विभाग को कुल 3,800 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें परिवहन कार्यालय द्वारा 1,520 तथा परिवहन निगम द्वारा 2,280 पौधे लगाने का लक्ष्य शामिल है।

अधिकारियों ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी जोर दिया। साथ ही आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहभागिता करने की अपील की गई।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments