✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम 11 जुलाई की शाम गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्वाल टोली चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान वीर अब्दुल हमीद पार्क की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को संदेह के आधार पर रोका गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज शुक्ला पुत्र कल्लू उर्फ सूरज प्रसाद, निवासी ग्राम नाहिल, थाना पुवायाँ बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में बाइक थाना सदर बाजार क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल पाई गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मणचन्द और कांस्टेबल अंकुर शामिल रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments