✍️ स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
35 करोड़ पौधरोपण के हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधों का रोपण कर ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत श्लोक—
“दशकूपसमा वापी दशवापीसमो ह्रदः।
दशह्रदसमः पुत्रो दशपुत्रसमो द्रुमः॥”
के माध्यम से वृक्षों के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विकास वाटिका की स्थापना की गई। वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘मौलश्री’ का पौधा लगाकर ‘हरित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई ऊर्जा दी।
मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे वितरित किए गए तथा वनाच्छादन अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपनी माँ और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने और उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाया जाए।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम #वृक्षारोपण_महायज्ञ_2026 #हरित_उत्तर_प्रदेश
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments